क्रोएशियाई मंत्री ने की अजीब हरकत, जर्मन विदेश मंत्री को सबके सामने किया Kiss, Video हुआ वायरल

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रेडमैन का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वो जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक को सरेआम Kiss करते दिख रहे हैं. रेडमैन की इस हरकत से बेयरबॉक असहज हो गई.

रेडमैन ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित यूरोपीय संघ के सम्मेलन में एक ग्रुप फोटो के दौरान अचानक जर्मन विदेश मंत्री का गाल चूम लिया. इस घटना के बाद रेडमैन की खूब आलोचना हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेडमैन जर्मन विदेश मंत्री एनालेना की तरफ हाथ मिलाने के लिए मुड़ते हैं और फिर उन्हें Kiss कर लेते हैं. वीडियो में एनालेना उन्हें रोकती दिख रही हैं. यह घटना तब हुई जब EU शिखर सम्मेलन की एक बैठक के बाद सभी नेता फोटोशूट के लिए जमा हुए थे.

क्रोएशियाई विदेश मंत्री की इस हरकत पर क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री जद्रानका कोसोर ने सोशल मीडिया पर रेडमैन की आलोचना की है. कोसोर ने क्रोएशियाई भाषा में लिखा, ‘महिलाओं को जबरदस्ती Kiss करने को भी हिंसा कहा जाता है, है ना?’

Politico की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमैन ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि दिक्कत क्या हो गई… हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. मैंने जो किया, वह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय नजरिया था.”

फिलहाल एक मंत्री का दूसरे मंत्री को Kiss करने का यह वीडियो वायरल हो रहा हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!