ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट ने टीचर से कहा, “बच्चा कैसे पैदा होता हैं? प्रैक्टिकल कर दो…”, महिला टीचर ने दिया जबरदस्त जवाब – VIDEO

Online Class Depositphotos_148728845_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा हैं. इस वीडियो में एक युवा महिला टीचर छात्र को ऐसा जवाब देती हैं जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी. दरअसल, छात्र टीचर से एक अश्लील सवाल पूछता हैं. टीचर ऑनलाइन क्लास पढ़ा रही थी. स्टूडेंट ने टीचर से पूछा – “बच्चा कैसे पैदा होता हैं? प्रैक्टिकल कर दो…”. इसका टीचर ने करारा जवाब दिया. आइए आपको बताते हैं कि टीचर ने उस स्टूडेंट को क्या जवाब दिया.

इंस्टाग्राम यूजर रक्षिता सिंह बांगड़ ने एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने बायो में खुद को बायोलॉजी टीचर बताया हैं. वह एमबीबीएस (की पढ़ाई) कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टूडेंट रक्षिता से अश्लील सवाल पूछता हैं. पर उन्होंने इसे नजरअंदाज नहीं किया बल्कि उसका जवाब दिया.

रक्षिता से उनका स्टूडेंट पूछता है कि ‘बच्चा पैदा कैसे होता है मैम? प्रैक्टिकल कर दो.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके जवाब में रक्षिता कहती हैं, “मम्मी से करवा ले. मम्मी ने तो किया है. देख बेटा मेरी तो शादी नहीं हुई. मुझे तो प्रैक्टिकल नॉलेज है नहीं. मम्मी ने कर रखा है. मम्मी से पूछ. अगर आप किसी की बहन, बेटी या मां पर कमेंट करते हैं, अपनों को लेकर भी यही कल्पना करो. बच्चे हो, पांच साल बड़ी हूं तुमसे. एमबीबीएस खत्म होने वाला है मेरा. तुम्हारा नीट होने से पहले मैं डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रही होऊंगी. मैं ये सब नहीं सुन सकती.”

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में विस्तार से बताया है कि कैसे महिला टीचर्स को अपने स्टूडेंट्स से छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है. रक्षिता ने बताया कि समाज महिला टीचर्स को किस नजरिए से देखता है और उसमें बदलाव की जरूरत है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “एक टीचर होने के नाते, मुझे हमेशा से लगता है कि बच्चों को न केवल पढ़ाना बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनाने में मदद करना मेरी जिम्मेदारी है! कुछ स्पैमर्स आते हैं, मैं आमतौर पर उन्हें प्यार से समझा देती हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरे पिछले 4 वर्षों के ऑनलाइन अनुभव के आधार पर, मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह के कमेंट्स का विनम्रता से जवाब नहीं देती! अगर मैं 23 साल की होते हुए जीवन में बहुत सी चीजों को मैच्योरिटी के साथ मैनेज कर पा रही हूं, तो मुझे लगता है कि उस 17, 18 साल के बच्चे को कम से कम इतना तो पता होना चाहिए कि किसी महिला टीचर के बारे में ऐसा कुछ न बोलें.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!