YouTuber ने रेलवे ट्रैक पर की आतिशबाजी, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया यह एक्शन
Image Credit: X@trainwalebhaiya
जयपुर (राजस्थान) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें एक YouTuber रेलवे ट्रैक पर पटाखा चलाते हुए दिखाई दे रहा हैं. जैसे ही इस खबर के बारे में उत्तर-पश्चिम रेलवे को पता चला रेलवे पुलिस हरकत में आ गई. उसने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.
बता दे कि Stupid DTX नाम के एक YouTube चैनल पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट हुआ. इसमें एक युवक फुलेरा-अजमेर के बीच रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर सांप की गोलियां जला रहा हैं. सांप की गोलियां जलने से पटरियों पर धुआं-धुआं हो गया. इसी समय बगल के ट्रैक पर से एक दूसरी ट्रेन निकल रही थी.
Channel Name: StupidDTS https://t.co/gxWobJ8pET
Video Link: https://t.co/9ggQkfveKR— Trains of India 🇮🇳 (@trainwalebhaiya) November 7, 2023
इस वीडियो को यश नाम के यूट्यूबर ने मजेदार एक्सपेरिमेंट का नाम देकर अपने चैनल पर पोस्ट किया था. कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस YouTuber के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. रेलवे पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 145 और 147 के तहत FIR दर्ज की है.
We appreciate your concern. it is to inform that Case No. 716/23 (under section145-147 Indian Railway Act-1989) has been registered at Phulera Post. Thank you for bringing the issue in our notice.
— DRM Jaipur (@DRMJaipur) November 8, 2023
जानकारी के मुताबिक अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
DRM जयपुर ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने लिखा कि इस मामले में रेलवे एक्ट 1989 की धारा 145 और 147 के तहत FIR दर्ज कर ली गई हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
