UP: बनियान और गमछा पहन कर महिलाओं की फरियाद सुन रहे थे दरोगा जी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

Kaushambi (1)
The Hindi Post

यूपी के कौशांबी से एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें सब-इंस्पेक्टर रैंक का एक अधिकारी बनियान व गमछा पहन कर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुन रहा हैं. वीडियो के सामने आने के बाद SP ने सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

वीडियो में पुलिस अधिकारी को बनियान-गमछा पहनकर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनते हुए देखा सकता है. वहीं, सामने तीन महिलाएं बैठी दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि महिलाएं किसी बात को लेकर सिंघिया चौकी (कोखराज़ थाना क्षेत्र) पहुंची थीं जहां दरोगा कुर्सी पर बनियान और गमछा लपेटकर बैठे थे. जब महिलाओं ने दारोगा को इस हालत में देखा तो वो सन्न रह गई.

इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. देर रात SP बृजेश श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्माको सौंप दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!