युवक ने सांप को गले में डाला, बोला – “महादेव का अवतार हूं”, सांप ने डंसा, हुई मौत, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक 22 वर्षीय युवक की सांप के डंस लेने से मौत हो गई. यह घटना रविवार की हैं. हालांकि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी. युवक जिसका नाम रोहित जायसवाल था कभी सांप को अपने गले में लपेट लेता था तो कभी अपनी जीभ पर उससे कटवाने की कोशिश करता था. वह अपने को भोलेनाथ का अवतार बता रहा था. बाद में सर्पदंश से इसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. बताया जा रहा हैं कि युवक शराब के नशे में धुत था.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रोहित जायसवाल सांप पर अपने हाथ से प्रहार भी कर रहा है और इस दौरान वह सिगरेट भी पी रहा है. 4 मिनट और 38 सेकंड के इस वीडियो को रोहित द्वारा कथित तौर पर खुद फिल्माया गया था. रोहित की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया.
#यूपी के देवरिया में एक व्यक्ति को सांप से खेलना भारी पड़ गया। शराब के नशे में एक व्यक्ति सांप से खेल रहा था। इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। #Deoria #UttarPradesh #Viralvideo pic.twitter.com/npcqCcX7fE
— (VedYodha) (@vedyodha1) November 6, 2023
खुखुंदू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सांप काटने से युवक की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
बता दें कि 22 साल का मृतक रोहित जयसवाल खुखुंदू थाना क्षेत्र केअहिरौली गांव में अपनी भाभी के साथ रहता था. वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था. इसके माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं और अन्य भाई-बहन भी बाहर नौकरी करते हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
