‘तेजस’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देख कंगना रनौत ने लगाई गुहार, वीडियो जारी कर कही ये बात

Kangana Ranaut (1)
The Hindi Post

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ बड़े परदे पर कमाल नहीं दिखा पा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेजस’ ने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन भी फिल्म ने इतने की ही कमाई की है. ये कलेक्शन काफी निराशाजनक है. हालांकि, ‘तेजस’ से मेकर्स को अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ओपनिंग डे पर फिल्म का बुरा हाल देखकर कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो फैंस से मूवी देखने की गुहार लगा रही हैं.

वो कहती हैं – “तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिन्होंने ये फिल्म देखी है वो हमें बहुत प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं. लेकिन दोस्तों कोविड के बाद से हमारी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है. 99 प्रतिशत फिल्मों को ऑडियंस चांस भी नहीं देते हैं. आज के दौर में सभी के पास मोबाइल और टीवी है, लेकिन थिएटर हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. मैं मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर आपने उर्फी, निरजा, मैरी कॉम जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको तेजस भी बहुत पसंद आएगी.”

कंगना का वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – “नहीं देखनी दीदी आपकी फिल्म. फ्री मैं भी नहीं देखेंगे.”

वहीं बहुत सारे लोगों ने लिखा कि सोचा नहीं था कि कंगना भी एक दिन इस तरह से वीडियो शेयर अपना दुख बताएंगी. इन निगेटिव कमेंट्स के बीच कई लोग उनके सपोर्ट में भी बात कर रहे हैं.

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!