बाघ ने अपने ही केयरटेकर की ले ली जान, शरीर पर आई थी गंभीर चोटें

tiger-g0593e94dc_640 (1)

Image by G.C. from Pixabay (सांकेतिक तस्वीर)

The Hindi Post

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को बीमार बाघ ने अपने ही केयरटेकर पर हमला कर दिया. इस हमले में केयरटेकर की मौत हो गई. यह हादसा कोटा के अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में हुआ.

मृतक केयरटेकर की पहचान रामदयाल नागर के रूप में हुई हैं. वो अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में काम करते थे. मिली जानकारी के अनुसार वन्य जीव विभाग के अधीन यह बायोलॉजिकल पार्क संचालित किया जाता है. शुक्रवार को केयरटेकर रामदयाल पर टाइगर ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल अवस्था में जब केयरटेकर को अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केयरटेकर रामदयाल के गर्दन सहित अन्य शरीर के हिस्सों में गंभीर चोट के निशान थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर वन्य जीव विभाग के अधिकारी पहुंचे और घायल को एमबीएस हॉस्पिटल भिजवाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

बता दे कि हादसा उस वक्त हुआ जब केयरटेकर रामदयाल नागर बाघ को मरहम लगाने गए थे. बाघ घायल था और उसकी चोट का इलाज चल रहा था. उसी पर स्प्रे करने के लिए रामदयाल बाघ के बाड़े में गए थे. जैसे ही रामदयाल ने हर रोज की तरह एंक्लोजर में प्रवेश किया तो बाघ ने अचानक हमला बोल दिया.

वन्य जीव विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रामदयाल काफी समय से केयरटेकर थे और उनको वन्यजीवों के रखरखाव का भी अच्छा खासा अनुभव था. अब ये जानकारी जुटाई जा रही है कि घटना कैसे हुई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!