23 वर्षीय ब्रिटिश महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुष्कर्म

Eiffel Tower Depositphotos_3025013_S (1)

एफिल टॉवर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ब्रिटिश महिला पुलिस अधिकारी से रेप की कथित घटना घटी है.

23 वर्षीय ब्रिटिश महिला पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि एक व्यक्ति ने चाकू की नोक पर उसका रेप किया. डेली मेल के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी का रेप विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर के करीब हुआ. इस घटना को चाकू की नोक पर अंजाम दिया गया.

यह घटना तब सामने आई जब महिला अधिकारी ने फ्रांसीसी पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई.

महिला पुलिसकर्मी ने दावा किया कि जब उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की तो चाकू की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया.

ले पेरिसियन की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ने खुद का बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ चाकू की नोक पर रेप किया गया.

कथित हमलावर अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला. हालांकि, महिला अधिकारी द्वारा कंप्लेंट दर्ज कराने के एक घंटे बाद, पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया.

फ्रेंच डेली की रिपोर्ट के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी एक पर्यटक के तौर पर फ्रांस आई थी और अपनी दोस्त के साथ यहां रुकी हुई थी.

फ्रांस की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!