“…शिमोन मुझे गोली लगी है… आई लव यू …” इजरायली युवती के आखिरी शब्द, हमास के लोगों ने मार दी थी गोली

Israel
The Hindi Post

हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर रॉकेट हमला करने के बाद लोगों को उनके घरों में घुसकर मारा था. वो एक म्यूजिक फेस्टिवल में भी गए थे, जो दक्षिणी इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में आयोजित किया गया था. यहां से भी बड़ी संख्या में लोगों को अगवा किया गया था. यहीं पर सबसे ज्यादा लोग हमास की क्रूरता का शिकार हुए थे. इस फेस्टिवल में दुनिया भर से 3500 से अधिक युवा आए हुए थे. यहां 260 से अधिक शव मिले हैं. सबसे ज्यादा लोग यहीं से अगवा किए गए थे.

अब इजरायल की सरकार की तरफ से एक कॉल रिकॉर्डिंग जारी की गई है. इस ऑडियो में एक लड़की की आवाज सुनी जा सकती है. इस लड़की को हमास के लोगों ने बाद में गोली मार दी थी.

ऑडियो में लड़की को बोलते हुए सुना जा सकता है. ‘उन्होंने मेरा हाथ में गोली मार दी है. शिमोन, मैं मर गई हूं… आई लव यू.’

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘उनकी चीखने की आवाज सुनो. उनके रोने की आवाज सुनो. ये हमास के आतंक के पीड़ितों की असली आवाज है.’

लड़की की आवाज सिरहन पैदा करने वाली है. उसके डर के बारे में इससे साफ जाना जा सकता है. वो काफी डरी हुई थी.

इजरायल की सरकार लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए इस तरह की कहानियां शेयर कर दुनिया को बता रही है कि हमास के आतंकियों ने उसके नागरिकों के साथ क्या किया है. हमास के हमलों में अभी तक इजरायल के 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में गाजा पर किए गए हमले में 2200 से अधिक फलस्तीनियों की मौत की खबर है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!