क्या एलियंस होते है? दुनिया के सामने पहली बार पेश की गई “एलियंस की डेड बॉडी”, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

Aliens Depositphotos_277009052_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

क्या एलियंस होते है? क्या दूसरे ग्रहों पर कोई रहता है? क्या वहां जीवन संभव है? यह ऐसे सवाल है जिनके जवाब आजतक वैज्ञानिक ढूंढ नहीं पाए है. पर ऐसे कई लोग है जो यह दावा करते है कि उन्होंने एलियंस को देखा है या उनका यह दावा है कि एलियंस होते है.

इस सब के बीच मेक्सिको ने ऐसा दावा किया है जिससे पूरी दुनिया चौंक गई है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने “एलियंस की कथित लाशों” को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है. इनका प्रदर्शन करते ही इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो “एलियंस के शव” का प्रदर्शन किया गया. दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं.

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है. मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया. इसने सब को चौंका दिया.

जब से कथित एलियंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है तबसे दुनिया भर से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

वैज्ञानिकों ने दावा किया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था. यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं. इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बक्शे में दो लाशें रखी हुई हैं. इस दौरान मेक्सिको की संसद में अमेरिकन्स सेफ एयरोस्पेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूएस नेवी के फॉर्मर पायलट रचान ग्रेव्स भी मौजूद थे. वै

ज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन शवों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था. उन्होंने दावा किया कि पेरू के कुस्को में यूएफओ हादसे का शिकार हुआ था. यह लाशें सदियों से मलबे में दबी थीं और बाद में जीवाश्म में बदल गई. अब दुनिया के सामने इन लाशों को पेश करने के लिए इन्हे लकड़ी के बॉक्स में रखा गया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!