G20 समिट समाप्त हो जाने के बाद भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत में रुके हुए थे, वापस नहीं जा पा रहे थे, जानिए इसकी वजह
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जो पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही रुके हुए थे, आखिरकार मंगलवार दोपहर को अपने देश के लिए रवाना हो गए. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एयरपोर्ट पर जाकर उन्हें विदाई दी.
दरअसल, उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके चलते वो दिल्ली में ही फंस गए थे और वापस नहीं जा पा रहे थे.
जस्टिन ट्रूडो 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में हुई G-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए थे. उन्हें रविवार को कनाडा के लिए रवाना होना था. लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद उन्हें दो दिन तक दिल्ली में रुकना पड़ा.
उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया था.
इसके बाद कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया था कि जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है. हालांकि, बैकअप विमान नहीं आया.
वह फिर विमान के ठीक होने के बाद उसी से दोपहर 1 बजे रवाना हो गए. कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को बताया गया कि तकनीकी खराबी ठीक कर ली गई है. उसे उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
