घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिला सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का शव, हत्या की आशंका

Dead Body Depositphotos_316440000_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

यूपी के नोएडा में रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील का खून से सना हुआ शव घर की बाथरूम से मिला है. परिजनों का कहना है कि वकील रेनू सिंहा की हत्या हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है. इस घटना में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह घटना नोएडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी की है. यहां 61 साल की रेनू सिन्हा रहता थी. रेनू सुप्रीम कोर्ट में वकील थी. रविवार को पुलिस को रेनू की बहन मिली ने बताया कि उनकी बहन महिला वकील रेनू सिन्हा पिछले दो दिन से फोन रिसीव नहीं कर रही हैं.

सूचना मिलने पर पुलिस रेनू की कोठी पर पहुंची. पुलिस को घर लॉक मिला. मौके पर रेनू के परिवार वाले भी मौजूद थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हीं के सामने घर का दरवाजा तोड़ा. अंदर देखा तो महिला वकील का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था. शव खून से लथपथ था. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

रेनू का शव देखकर उनके परिवारवालों का का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों ने रेनू की हत्या होने की बात कही है. रेनू के कान से खून निकलने की बात सामने आई है. परिजनों का आरोप है कि रेनू पर पति के द्वारा हमला किया गया है. वहीं, रेनू का पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

वही पुलिस का कहना है कि ऐसा नजर आ रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण रेनू की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उसमें मौत का असली कारण सामने आएगा.

पुलिस ने लोगों के बयान लिए हैं. घटना स्थल से सबूत जुटाए गए हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!