शराब माफिया का दुस्साहस: पुलिस जवान पर किया जानलेवा हमला, एक आंख फोड़ डाली

Liquor mafias gouge out cop's eye in Bihar's Banka (1)

झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के जवान लखपति सिंह बिहार के बांका के मूल निवासी हैं (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

बिहार के बांका जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बात शनिवार की है जब शराब माफिया ने झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के एक जवान पर कथित तौर पर हमला करके उसकी एक आंख निकाल दी.

यह घटना बांका जिले के महादेवपुर गांव की है. झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के जवान लखपति सिंह बिहार के बांका के मूल निवासी हैं.

सिंह को पहले बांका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था. बाद में उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उनकी पत्नी रीना देवी की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. रीना देवी इस मामले में चश्मदीद गवाह भी हैं.

रीना देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, “मंगलवार शाम को हम घर के बाहर बैठे थे. उसी समय मिथिलेश शर्मा और उसके दो बेटे – रोहित कुमार और छोटू कुमार, लोहे की रॉड, डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर मेरे घर आ धमके. उन्होंने मेरे पति पर हमला बोल दिया. मैं मदद के लिए चिल्लाई. मिथिलेश ने मुझसे कहा कि मेरा पति उसके शराब के कारोबार में बाधा उत्पन्न कर रहा है. उन्होंने पति को बेरहमी से पीटा और फर्श पर गिरा दिया. इसके बाद छोटू उनकी छाती पर बैठ गया और उनकी एक आंख फोड़ दी.”

रीना देवी ने आगे कहा कि इसके बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले.

अमरपुर पुलिस स्टेशन के SHO विनोद कुमार ने कहा, “मैंने पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जांच चल रही है. हम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!