यति नरसिंहानंद पर UP पुलिस ने की FIR दर्ज
फोटो: फेसबुक
गाजियाबाद | गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि पर शनिवार को FIR दर्ज की गई.
सब इंस्पेक्टर प्रशांत गौतम ने वेब सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है. FIR के अनुसार, 7 सितंबर को ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें यति नरसिंहानंद गिरि, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर टिप्पणी कर रहे हैं. इससे समाज में शांति, कानून व्यवस्था व सौहार्द बिगड़ने की आशंका है.
नरसिंहानंद के खिलाफ थाना वेव सिटी में धारा 295 ए 505 (1) C और 67 आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
दूसरी तरफ महामंडलेश्वर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कई साल पुराना है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
