महिला टीचर ने पांचवी क्लास के दो छात्रों से ‘पाकिस्तान जाने को कहा’, बयान पर मचा हंगामा, शिक्षिका पर हुई कार्रवाई

teacher student beat

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक उर्दू स्कूल की महिला टीचर ने अपनी कक्षा के दो मुस्लिम छात्रों को कथित तौर पर “पाकिस्तान चले जाने” को कहा. महिला टीचर की इस टिप्पणी से लोग आक्रोशित हो गए. उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. इस विवाद के बाद, महिला टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया है.

दरअसल, कक्षा 5 के दो छात्र झगड़ते हुए क्लास में शोर मचा रहे थे. छात्रों की इस हरकत से महिला टीचर भड़क गई. उन्होंने छात्रों को डांट लगाई और शोर नहीं करने को कहा. जब उनके डाटने के बाद भी छात्रों ने शोर करना बंद नहीं किया तो वह गुस्से में आ गईं और उन्होंने छात्रों से कथित तौर पर ‘पाकिस्तान चले जाने’ को कहा.

छात्रों के माता-पिता के अनुसार, महिला शिक्षक ने छात्रों से कहा कि वह ‘पाकिस्तान चले जाए, यह हिंदुओं का देश है.’

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बी. नगाराजू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह कन्नड़ भाषा की शिक्षिका थी. वह पिछले आठ वर्षों से स्कूल में पढ़ा रही हैं.

नगाराजू ने कहा कि शिक्षिका का तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया है. इस मामले की विभागीय जांच होगी. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षिका (टीचर) के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!