मदुरै से मुंबई जा रहे विमान का इंजन हवा में हुआ बंद, जानिए आगे क्या हुआ

Flight Depositphotos_16931703_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: डिपाजिट फोटो)

The Hindi Post

नई दिल्ली | मदुरै से मंगलवार को मुंबई आ रहे इंडिगो के विमान का एक इंजन लैंडिंग से पहले अचानक बंद हो गया. इस स्थिति का सामना करने पर पायलट ने विमान को प्राथमिकता पर एयरपोर्ट पर लैंड कराने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलते ही विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर दिया गया.

एक सूत्र ने कहा, “दो इंजन वाला एयरबस A321 विमान एक इंजन के दम पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा. सभी यात्री सुरक्षित है.”

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी. पायलट ने मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग की. विमान को मुंबई में पार्क किया गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आएगा.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!