केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की

Cylinder IANS J1

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

केंद्र सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की घोषणा की है. वही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी. यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी. यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को लिया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, ”यह रक्षा बंधन और ओणम के मौके पर देश की महिलाओं को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!