इसरो ने प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो शेयर किया

Pragyan Rover (1)

Image Credit: ISRO

The Hindi Post

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो साझा किया. इस वीडियो में रोवर प्रज्ञान को चांद की सतह पर चलते हुए देखा जा सकता है.

इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिव शक्ति बिंदु के आसपास घूमता हुआ.”


एक अन्य ट्वीट में इसरो ने कहा, “चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है.”

इसरो ने आगे कहा कि चांद पर रोवर के चलने/घूमने का जो प्रदर्शन है वो पूरा हो गया है.

इसरो ने कहा कि इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.

इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी और उनको चंद्रयान की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर बधाई दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!