69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : विक्की कौशल स्टारर ‘सरदार उधम’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

Vicky Kaushal (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को कर दी गई. इसमें विक्की कौशल स्टारर ‘सरदार उधम’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी श्रेणी में भी नामित किया गया था.

‘सरदार उधम’ के निर्देशक शुजीत सरकार हैं. इसका किनो वर्क्स के सहयोग से राइजिंग सन फिल्म्स ने निर्माण किया है.

यह फिल्म पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है. उधम सिंह ने अमृतसर में 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ’डायर की हत्या कर दी थी.

फिल्म में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, अमोल पाराशर, बनिता संधू भी हैं.

यह फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार के यथार्थवादी चित्रण के लिए भी प्रसिद्ध है.

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट….

बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड: आरआरआर
बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: आरआरआर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा 1
ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट स्क्रीनप्ले: नायटू मलयालम फिल्म
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट सिंगर: इराविन निझाल, श्रेया घोषाल
मेल सिंगर: काल भैरव, आरआरआर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड: पंकज त्रिपाठी, मिमी
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड: निखिल महाजन, गोदावरी
नरगिस दत्त अवॉर्ड: द कश्मीर फाइल्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: आरआरआर
रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मिला
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: गांधी ऐंड कंपनी

 

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!