‘मामा’ ने किया नाबालिग ‘भांजी’ से कई महीनों तक रेप, गर्भवती होने पर ‘मामी’ ने दी गर्भपात की गोलियां, दोनों हुए अरेस्ट

Deputy Director (1)
The Hindi Post

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपने दोस्त की 14 वर्षीय बेटी (अब 17 साल की) के साथ कई महीनों तक रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी की पत्नी, जिस पर पीड़िता को गर्भपात की गोलियाँ देने का आरोप है, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिल्ली सरकार के इस अधिकारी को निलंबित भी कर दिया गया है.

पीड़िता दिल्ली में 12वीं कक्षा की छात्रा है. अक्टूबर, 2020 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद से वह आरोपी अधिकारी – प्रेमोदय खाखा और उसके परिवार के साथ रह रही थी.

प्रेमोदय खाखा, महिला व बाल विकास मंत्रालय में उप-निदेशक हैं. वह छात्रा का लोकल गार्डियन था. लड़की उसे अंकल (मामा) कहती थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने उसे उसके मुंह बोले मामा के पास भेजा था, ताकि सहारा मिल सके. पर लड़की की मदद करने के बजाए प्रेमोदय खाखा ने लड़की के साथ कई महीनों तक रेप किया. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तब उसका अबॉर्शन भी करवाया.

लड़की पर इस सब का बुरा असर पड़ा. वह पैनिक अटैक का शिकार होने लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसी दौरान उसने अपने दर्द को बयां कर दिया.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज की है. पत्नी पर गर्भपात की दवा देने का आरोप है.

डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह के एक बयान के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!