मुठभेड़ में पाकिस्तान के दो तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद

Pakistan Taskar Arrested 29 kgs of heroin seized (1)
The Hindi Post

चंडीगढ़ | बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ के बाद 29.26 किलोग्राम ड्रग्स के साथ दो पाकिस्तानी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह मुठभेड़ फिरोजपुर में हुई.

मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को गोली लग गई जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विशेष सूचना के आधार पर फिरोजपुर में सतलुज नदी के तट पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस (सीआई फिरोजपुर) द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया.

“ऑपरेशन के दौरान लगभग 2:45 बजे (रात), जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में आ रहे कुछ पाकिस्तानी बदमाशों और तस्करों की गतिविधि देखी.”

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “सैनिकों ने पहले उन्हें ललकारा. लेकिन खतरे को भांपते हुए जवानों ने तस्करों पर गोलीबारी की. एक तस्कर के हाथ में गोली लगी. इसके बाद जवानों ने दो पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ लिया.”

उनसे 29.26 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई. प्राथमिक उपचार के बाद, घायल तस्कर को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.”

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक खुफिया अभियान था.

उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर फाजिल्का के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज की जांच की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!