सनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द, कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा – “24 घंटे से भी कम समय में…”

Sunny Deol (1)
The Hindi Post

रविवार को एक खबर सामने आई थी कि भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से बड़े अमाउंट का लोन लिया था पर उन्होंने इसे चुकाया नहीं है. सनी को लगभग 56 करोड़ रूपए बैंक को अदा करने है. क्योंकि उन्होंने इस लोन का रीपेमेंट नहीं किया है इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने उनके मुंबई स्थित बंगले की नीलामी करने को लेकर एक विज्ञापन निकाला था.

Sunny Deol House Auction (1)

अब खबर सामने आई है कि बैंक ने सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी रोक दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इससे कांग्रेस हमलावर हो गई और उसने इस पर सवाल उठा दिए है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X (पहले इसका नाम ट्विटर था) पर एक पोस्ट करके कहा, ‘कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है. आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है. आश्चर्य है कि ऐसे कौन से ‘तकनीकी कारण’ हैं, जिसके कारण यह फैसला बदला गया.’

गौरतलब है कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!