रूस का लूना-25 मून मिशन हुआ फेल, चांद की सतह से टकराया
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी – रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने रविवार को इसकी घोषणा की.
इससे पहले शनिवार को, रूसी मून लैंडर चंद्रमा की अपनी निर्धारित प्री-लैंडिंग कक्षा में प्रवेश करने में विफल रहा था. रोस्कोस्मोस ने कहा, “ऐसा आटोमेटिक स्टेशन पर उत्पन्न एक असामान्य स्थिति के कारण हुआ था.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
