यूपी में लड़की से रेप की कोशिश करते दिखे लड़के, पीड़िता चिल्लाई ‘पापा’ जिसके बाद आरोपी भागे
यूपी के जौनपुर के रसूलाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. पहले तो छह लोगों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया और फिर कैमरे पर उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने लगे.
वीडियो देख कर साफ समझ आ रहा है कि युवकों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है. क्योंकि अगर डर होता तो ऐसी गन्दी हरकत नहीं करते.
इस खौफनाक वीडियो क्लिप में कम से कम चार लोगों को लड़की से दुर्व्यवहार और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है. लड़की ने आरोपियों से खुद को बचाने की कोशिश भी की. लेकिन, दरिदों ने उसकी बांह मरोड़ दी और उस पर शारीरिक हमला भी किया.
लड़की को मदद के लिए चिल्लाते देखा जा सकता है. एक आरोपी पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करता नजर आ रहा है.
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था. जिसके बाद यूजर्स ने जौनपुर पुलिस को टैग करके जोरदार नाराजगी जताई. साथ ही आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग भी की.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार लड़की छह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही.
पुलिस ने बुधवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जौनपुर की घटना मेरठ जिले में एक 14 वर्षीय स्कूली लड़की के साथ उसके दो दोस्तों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आई है. इस घटना से लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
