आलीशान रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा हुआ चूहा, बवाल के बाद मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
एक शख्स अपने दोस्त के साथ मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में खाना खाने गया. जब उसका पसंदीदा खाना सर्व किया गया तो उसने देखा कि उसमें एक चूहा पड़ा है. यह देख कर इस शख्स के होश उड़ गए. वो बहुत ज्यादा हैरान रह गया.
बिना देर किए इस बात की शिकायत की गई. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर समेत दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया.
शिकायतकर्ता अनुराग सिंह के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. उन्होंने ब्रेड के साथ चिकन और मटन का ऑर्डर दिया था.
खाते समय उन्होंने देखा कि मांस के एक टुकड़े का स्वाद अलग है. करीब से देखने पर उन्हें एक चूहा नजर आया. वो बुरी तरह हैरान रह गए.
जब सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया. इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई.
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर, शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो अन्य लोगों जिसमें एक शेफ है, को गिरफ्तार कर लिया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनेजर और दो अन्य लोगों को फिलहाल जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन मामले की जांच जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
