24 वर्षीय महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के 11 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, शव को छुपाया बेड बॉक्स में, गिरफ्तार

Arrest Woman Depositphotos_9183187_S (1)

फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

The Hindi Post

अपने लिव-इन पार्टनर के 11 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या करने और फिर उसके शव को बेड बॉक्स में छिपाने के आरोप में 24 वर्षीय युवती पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. हत्या की इस वारदात को दिल्ली के इंद्रपुरी में अंजाम दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को जितेंद्र का बेटा मृत मिला था. उसका शव बेड बॉक्स से बरामद किया गया था. हत्या करके शव को बेड बॉक्स में छुपा दिया गया था. बता दे कि पूजा और जीतेन्द्र लिव-इन रिलेशनशिप में थे.

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जीतेन्द्र के आवास पर जाने वाली आखिरी व्यक्ति पूजा ही थी.”

यादव ने कहा, “जांच के दौरान यह पता चला कि पूजा जितेंद्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी.”

काफी खोजबीन के बाद भी पूजा न तो अपने माता-पिता के यहां मिली और न ही वो रिश्तेदारों के यहां थी. कई संभावित ठिकानों की भी पहचान की गई और तलाशी ली गई.

यादव ने कहा, “पुलिस टीमों ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया, जिससे नजफगढ़-नांगलोई रोड पर रनहोला, निहाल विहार और रिशाल गार्डन जैसे इलाकों में पूजा की मौजूदगी का पता चला. लेकिन पूजा बार-बार छिपने की जगह बादल रही थी.”

आखिरकार पुलिस को पूजा की लोकेशन बक्करवाला इलाके में पता चली. इसके बाद पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ के दौरान पता चला कि पूजा ने कथित तौर पर 17 अक्टूबर, 2019 को आर्य समाज मंदिर में जितेंद्र से शादी की थी. हालांकि, जितेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जितेंद्र ने पूजा से वादा किया था कि वह अपनी पत्‍नी को तलाक देने के बाद कानूनी तौर पर उससे शादी करेगा. नतीजतन, जितेंद्र और पूजा एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे.”

हालांकि, बाद में पत्‍नी को तलाक देने से इनकार करने पर जितेंद्र और पूजा के बीच विवाद शुरू हो गया.

अंततः जितेंद्र ने अपनी पत्‍नी को तलाक नहीं देने का फैसला किया और दिसंबर 2022 से वह उसके साथ फिर से रहने लगा.

स्पेशल सीपी ने कहा, “इस घटनाक्रम से पूजा बेहद नाराज हो गई. वह जितेंद्र के बेटे दिव्यांश को अपने रिश्ते में एक बड़ी बाधा मानती थी. इसलिए पूजा ने दिव्यांश को जान से मारने का फैसला किया.”

घटना वाले दिन पूजा एक दोस्त की मदद से इंद्रपुरी के जेजे कॉलोनी स्थित जितेंद्र के घर पहुंची.

स्पेशल सीपी ने कहा, “दरवाजा खुला था और दिव्यांश को सोता पाकर पूजा ने मौके का फायदा उठाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बेड बॉक्स के अंदर रखने और कपड़ों से ढकने के बाद वह दरवाजा बंद करके घटनास्थल से भाग निकली.”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जितेंद्र द्वारा अपने रिश्ते को जारी रखने से इनकार करने के कारण पूजा ने गुस्‍से में यह कृत्य किया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!