हिंदू लड़की के साथ दिखने पर मुस्लिम नौजवान की पिटाई, भीड़ ने लगाए जय श्री राम के नारे
मुंबई | मुंबई में एक युवक के साथ मारपीट की गई है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक के साथ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वो एक हिंदू लड़की के साथ बात कर रहा था.
घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस खान और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को गालियां दी जा रही है. भीड़ उसे थप्पड़ मार रही है. उसे धक्का दिया जा रहा है. इस मौके पर युवक के साथ में जो लड़की खड़ी थी वो विरोध करती है. वीडियो में लड़की को आपत्ति जताते हुए और पुरुषों की भीड़ को ‘उसे (युवक) जाने दो’ की अपील करते सुना जा सकता है.
बुर्का पहने हुए लड़की ने भीड़ से विनती करते हुए कहा कि “उसे मत मारो”. मारपीट करने वाली भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रही थी.
Goons are doing their job..A muslim boy is being beaten .. However he is going with a hindu aged 16 with her consent . Who the hell are these to interfere ? लगता इनलोगों के साथ कोई जाती है नही बस खीस उतार रहे ।#baandra #Mumbai #Bandra #India #democarcy | pic.twitter.com/WVz5vlTSNx
— J. Ahmed (@JAhmed060) August 16, 2023
ऐसा दावा है कि लड़की नाबालिग है. वो केवल 16 साल की है. सामने आए वीडियो में कुछ लोगों ने दावा किया कि लड़की इस शख्स के साथ राजस्थान से भाग कर आई है.
ठाणे के भिवंडी शहर से सपा विधायक वारिस पठान ने कहा, “बांद्रा स्टेशन पर लव जिहाद के नाम पर हिंदूवादी गुंडों ने एक निहत्थे मुस्लिम लड़के को बेरहमी से पीटा. आज हम आजादी के 76 साल का जश्न मना रहे हैं! हमारे शहीदों ने कभी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को यह दिन भी देखना पड़ेगा.”
उन्होंने मुंबई पुलिस से आह्वान किया कि वह इस घटना का तुरंत संज्ञान ले और इस घटना में शामिल सभी गुंडों को पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दे ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने के बारे में न सोच सके.
हिंसक भीड़ में से कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक नाबालिग हिंदू लड़की को उस व्यक्ति के चंगुल से ‘बचाया’ है.
आईएएनएस
