भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री ने कहा “अरे बैठ… औकात नहीं है… तुम्हारी औकात निकालूंगा…”, AAP ने बोला हमला, कहा – गली के गुंडे की तरह धमकी दे रहे है मंत्री

Narayan Rane (1)

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (स्क्रीनग्रैब)

The Hindi Post

लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सदन में बोलते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो विपक्ष को नागवार गुजरा है.

AAP ने नारायण राणे की स्पीच का वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि क्या बीजेपी के मंत्री को अभद्र भाषा के लिए सस्पेंड किया जाएगा?

हुआ क्या था?

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नारायण राणे ने शिवसेना (यूबीटी) यानि उद्धव गुट पर हमला बोला था. उन्होंने उद्धव सेना के सांसदों के लिए ‘औकात’ शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.

AAP ने ट्वीट किया, “अरे बैठ, पीछे बैठ … औकात नहीं है उनकी… तुम्हारी औकात निकालूंगा…” मोदी जी के मंत्री नारायण संसद में किसी गली के गुंडे की तरह धमकी दे रहे हैं. मोदी सरकार से केवल सवाल पूछने पर विपक्ष का सांसद तुरंत सस्पेंड कर दिया जाता है. क्या अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए बीजेपी के मंत्री को सस्पेंड किया जाएगा?

नारायण राणे ने कहा था, ‘जब शिवसेना उद्धव गुट एनडीए को छोड़कर पवार साहब के साथ गए तब इनको हिंदुत्व याद नहीं आया. अभी जो आवाज आ रही है न वो बिल्ली की आवाज है, शेर की आवाज नहीं बची है. हमारे पीएम पर अभी कोई सवाल नहीं उठा सकता हैं. उनकी औकात नहीं है. अगर पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाई तो तुम्हारी मैं औकात निकालूंगा.”

जिस समय नारायण राणे ने “औकात” शब्द का इस्तेमाल किया, राज्य सभा के उप-सभापति ने उन्हें टोका.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!