राज्यसभा में रंजन गोगोई के भाषण के दौरान 4 महिला सांसदों ने किया वॉकआउट, जानें वजह

Ranjan Gogoi (1)
The Hindi Post

चार महिला सांसद सोमवार को राज्यसभा से उस समय बाहर चली गई जब भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई भाषण दे रहे थे. यह गोगोई का राज्यसभा में पहला भाषण था.

ऐसा महिला सांसदों ने विरोध जताने के लिए किया था. दरअसल, 2019 में गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. इस पर अपना विरोध जताने के लिए महिला सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया.

चार महिला सांसदों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन, शिव सेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी, एनसीपी की वंदना चव्हाण और टीएमसी की सुष्मिता देव शामिल हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!