भाजपा नेता को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, घर पहुंचे तो हो गए जिंदा, लोग हैरान

Mahesh Baghel (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

उतर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा नेता महेश बघेल की उनके घर पर तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे कोहराम मच गए. परिजन शोक में डूब गए और विलाप करने लगे.

इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए. रिपोर्ट्स के अनुसार, आधे घंटे बाद महेश बघेल के शरीर में हरकत होने लगी. ऐसे होता देख कर परिजन हैरान रह गए. वो उनको दोबारा अस्पताल ले गए. वो जीवित मिले. इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई.

महेश बघेल के परिवार के सदस्यों के अनुसार, जब अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें (महेश बघेल) मृत घोषित कर दिया तो वे उन्हें सराय ख्वाजा स्थित उनके आवास पर ले आए.

परिजन उनकी मौत पर विलाप करने लगे. इसी दौरान उन्हें बघेल के शरीर में हरकत नजर आई. वो सब चौंक गए.
फिलहाल बघेल आगरा के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

बघेल के भाई लाखन सिंह ने मीडिया को बताया कि वह अब पहले से ठीक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण है और इलाज चल रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!