कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता बहाल

Rahul Gandhi IANS (2)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है. इसकी अधिसूचना जारी हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद मई में राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में, PM मोदी पर कटाक्ष करते हुए
राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है?

शुक्रवार (पिछले हफ्ते) को सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए कहा था कि ट्रायल जज द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है. अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है. इसके बाद राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया था.

बता दे कि राहुल गांधी वायनाड से सांसद है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!