दरिंदगी की सारी हदें पार: नाबालिग लड़को को पिलाया पेशाब, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Sidhartha Nagar (1)
The Hindi Post

उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक डिस्टर्बिंग न्यूज सामने आई है. यहां दो नाबालिगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, चोरी के शक में दो लड़कों को कथित तौर पर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया.

फिर लड़कों को किसी अज्ञात दवा का इंजेक्शन लगाया गया और उनके गुदा में हरी मिर्च डाली गई.

वीडियो में आरोपियों को 15 और 10 साल की उम्र के नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सुना जा सकता है.

यह वीडियो कथित तौर पर पथरा थाना क्षेत्र के कोंकटी चौक इलाके में फिल्माया गया था.

सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो के बारे में जानकारी मिलने पर, सिद्धार्थनगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने कहा कि 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ ही जा रही है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!