सीमा हैदर के बाद अमीना को भाया हिंदुस्तानी दूल्हा, हुआ ऑनलाइन निकाह, कहा – ‘कबूल है’

Marriage (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

राजस्थान के जोधपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल इस शादी में दुल्हन पाकिस्तान से थी और दूल्हा हिंदुस्तान से. यह निकाह ऑनलाइन हुआ और निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई गई.

एक काजी ने निकाह करवाया और कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा: “कबूल है”.

यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को जोधपुर में हुआ.

जोधपुर के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी की है.

शादी कराची में होने वाली थी लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण निकाह ऑनलाइन किया गया. इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाई.

पाकिस्तान से जोधपुर आएगी दुल्हन

दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े. कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी. दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि दुल्हन पाकिस्तान से जोधपुर आएगी.

अफजल ने कहा, “वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं. वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं. हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च कम आता है. अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!