बजरंग दल नेता की हत्या का मामला: आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक पर हत्या का मामला दर्ज

FIR

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश (हरियाणा) संयोजक अहमद जावेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

FIR के मुताबिक, 31 जुलाई को सोहाना में हुई हिंसा के दौरान जावेद ने भीड़ को बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए उकसाया था.

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार जो हमले के समय प्रदीप कुमार के साथ थे, ने पुलिस को बताया कि जावेद ने लोगों के साथ मिलकर उनके वाहन को रोका और फिर भीड़ को प्रदीप पर हमला करने के लिए कहा. प्रदीप और पवन नलहर मंदिर से पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद घर जा रहे थे जब उनपर हमला हुआ.

इस बीच, नूंह में रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है. हालांकि जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 8 अगस्त तक निलंबित कर दिया है.

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह हिंसा को लेकर 104 FIR दर्ज की गई हैं और 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 80 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!