‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा अस्पताल में भर्ती
Photo: Social Media Via IANS
एक्ट्रेस अदा शर्मा को फूड एलर्जी और डायरिया के कारण अस्पताल ले जाया गया है. वह फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं.
एक बयान में कहा गया है कि अदा शर्मा को अपकमिंग शो ‘कमांडो’ के प्रमोशन से ठीक पहले मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया. उन्हें डायरिया और फूड एलर्जी का पता चला.
एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अदा आज सुबह स्ट्रेस हीव्स और डायरिया से पीड़ित हो गई. फिलहाल, वह डॉक्टर की निगरानी में हैं.”
अदा इन दिनों ‘कमांडो’ का प्रचार कर रही है. वह इस फिल्म में भावना रेड्डी की भूमिका निभा रही हैं.
नई एक्शन-थ्रिलर सीरीज ‘कमांडो’ जल्द ही आने वाली है. इसमें एक्ट्रेस अदा के साथ मुख्य भूमिका में एक्टर प्रेम हैं.
‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद अदा और विपुल अमृतलाल शाह फिर साथ आए हैं. विपुल ने इस सीरीज का निर्देशन किया है.
इसमें वैभव तत्ववादी, श्रेया सिंह चौधरी, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, मुकेश छाबड़ा और इश्तेयाक खान भी हैं.
‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’ से हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
कमांडो सीरीज का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है. यह जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
