‘लगान’, ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे नितिन देसाई का निधन, अपने स्टूडियो में मृत मिले

Nitin Desai
The Hindi Post

रायगढ़ | महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मशहूर कला निर्देशक (आर्ट डायरेक्टर) नितिन देसाई बुधवार तड़के अपने एनडी स्टूडियो में फांसी पर लटके मिले. उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

कर्जत पुलिस जांच के लिए उनके स्टूडियो पहुंची है लेकिन आत्महत्या का कारण अभी अस्पष्ट है.

देसाई का निधन उनके 58वें जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले हुआ है. बॉलीवुड की शीर्ष हस्तियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्होंने स्टूडियो या किसी अन्य स्थान पर कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है.

बॉलीवुड के शीर्ष कला निर्देशकों में से एक, दापोली (रत्नागिरी) में जन्मे देसाई ‘देवदास’, ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘हरिश्चंद्राची फैक्ट्री’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी प्रमुख फिल्मों के कला निर्देशक थे.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!