कुलगाम से सेना का जवान लापता, अपहरण का अंदेशा, सर्च ऑपरेशन शुरू

Army IANS May 30 (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस/निसार मलिक)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

जवान की पहचान जावेद अहमद के रूप में हुई है, जो शनिवार को लापता हो गया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जावेद चार दिन पहले छुट्टी पर कुलगाम जिले में अस्थल गांव आए थे. इसी गांव में जावेद का घर है.

सूत्रों ने कहा “वह कल शाम करीब 7.45 बजे अपनी कार से कुछ सामान खरीदने के लिए निकले थे. कार लावारिस हालत में मिली है. जावेद का मोबाइल फोन भी कार में मिला है.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे.

अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने सैनिक के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है.

जानकारी के अनुसार, लापता सैनिक का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!