इंसानियत शर्मसार: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर सड़क पर चलाया, गैंगरेप का आरोप, आरोपियों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया

Manipur Woman Stripped (1) (1)
The Hindi Post

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक वीडियो जो है तो 4 मई का पर वो आज यानि बुधवार को सामने आया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है.

जो वीडियो सामने आया है उसमें एक पक्ष के पुरुष दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमा रहे है.

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने दावा किया कि 4 मई को दोनों महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने के बाद धान के खेत में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. आईटीएलएफ ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) सुप्रीमो प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन समेत कई राजनीतिक नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मणिपुर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “दो महिलाओं को नग्न परेड कराने के वायरल वीडियो के संबंध में दोषियों को गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. 4 मई, 2023 को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के वायरल वीडियो के संबंध में, नोंगपोक सेकमाई पीएस (थौबल जिला) में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या आदि का मामला दर्ज किया गया था और जांच की जा रही है. राज्य पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!