बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी मिली

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने ये गिरफ्तारियां की है.

CCB ने CID के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया और जुनैद, सोहेल, उमर, मुदासिर और जाहिद को गिरफ्तार कर लिया. शहर भर में हमले करने की योजना बनाने के आरोप में ये अरेस्ट हुई है.

इनके मोबाइल फोन समेत अन्य सामान्य को जब्त कर लिया गया है. इनके पास से विस्फोटक सामग्री भी मिली है.

फिलहाल सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पांचों आरोपी हत्या के एक मामले में भी शामिल थे. ये हत्या 2017 में हुई थी.

सभी बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद थे. इसी दौरान वह आतंकियों के संपर्क में आए और उनसे ही ट्रेनिंग ली.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध बेंगलुरु के रहने वाले है. फिलहाल जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!