महिला रिपोर्टर ने बृज भूषण शरण सिंह से पूछा… क्या आप इस्तीफा देंगे?, इस पर भड़के भाजपा सांसद, की बदसलूकी, सब ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुआ
फाइल फोटो (आईएएनएस)
बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह जिन पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है फिर से सुर्खियों में है. इस बार वो एक महिला पत्रकार से बदसलूकी करते हुए ऑन कैमरा रिकॉर्ड हो गए.
बृज भूषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो के अनुसार, सिंह उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आपके खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दायर हो चुकी है और यौन उत्पीड़न का चार्ज लगा है. ऐसी स्थिति में क्या आप अपना इस्तीफा देंगे?
इस पर बृज भूषण शरण सिंह ने गुस्से में कहा – “मैं क्यों रिजाइन करूंगा?” और जोर से चिल्ला के कहा “चुप”.
इसके बाद बृज भूषण अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़ गए तो रिपोर्टर भी उनके पीछे हो ली और उसने कुछ और सवाल किए. बृज भूषण ने सवालों के जवाब नहीं दिए और अपनी कार का गेट इतनी जोर से बंद किया कि रिपोर्टर का माइक टूट गया और नीचे गिर गया.
ऐसा व्यवहार देख कर रिपोर्टर हैरान थी. उसने बृज भूषण के ऐसे व्यवहार का विरोध किया.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “हद है बेशर्मी और गुंडागर्दी की. चलते कैमरा पर #Brijbhushan एक महिला पत्रकार से ऐसी बदतमीज़ी कर रहा है. जिस तरह इस आदमी को बचाया गया इसका हौसला अब सातवें आसमान पर है. इसे पता है कुछ भी कर लो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता…”
हद है बेशर्मी और गुंडागर्दी की। चलते कैमरा पर #Brijbhushan एक महिला पत्रकार से ऐसी बदतमीज़ी कर रहा है। जिस तरह इस आदमी को बचाया गया इसका हौसला अब सातवें आसमान पर है। इसे पता है कुछ भी कर लो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता… pic.twitter.com/NFA5CbFvJN
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 11, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
