सनसनीखेज हत्या! कई टुकड़ो में कटा मिला महिला का शव, श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

Chopped parts of woman's body found in Delhi's Geeta Colony (1)

पुलिस मौके पर जांच करती हुई (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

देश की राजधानी दिल्ली से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को गीता कॉलोनी इलाके में फ्लाईओवर के पास एक महिला के शरीर के क्षत-विक्षत अंग मिले है.

यह घटना श्रद्धा वाकर हत्याकांड से काफी मिलती-जुलती है, जिसने पिछले साल पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. शव को कई टुकड़ों में काटा गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे एक काली रंग की पॉलीथीन में महिला के शव के 4-5 टुकड़े रखे मिले. मानव शव के इन अंगो को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा हुआ था. शव के बाकी टुकड़ों की तलाश चल रही है.

ऐसा लगता है कि महिला को कई दिन पहले मारा गया और उसके शव को यहां फेंक दिया गया.  फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

पिछले साल आफताब अमीन पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोप लगा था. साकेत कोर्ट में पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में आरोपी के कबूलनामे में कहा गया है कि उसने (आफताब) श्रद्धा के शरीर को 17 से अधिक टुकड़ों में काट दिया था और इन टुकड़ो को 18 दिनों तक जंगल में फेंका था. उसने शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा था और श्रद्धा की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया था.

आरोप पत्र के अनुसार, श्रद्धा की हत्या 18 मई, 2022 को की गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!