अपराधियों ने आरएसएस कार्यकर्ता को गोलियों से भून डाला, इलाके में पनपा आक्रोश

shankar_pd (1)
The Hindi Post

धनबाद | धनबाद जिले के टुंडी में अपराधियों ने आरएसएस कार्यकर्ता शंकर प्रसाद को गोलियों से भून डाला. वारदात मंगलवार देर रात की है, लेकिन इसका जानकारी बुधवार सुबह को लोगों को हुई.

शंकर प्रसाद लगभग तीन दशकों से आरएसएस से जुड़े थे. वह संघ से जुड़े संगठन जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे.

वारदात को लेकर इलाके में आक्रोश है. हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे कोई रंजिश हो सकती है.

बुधवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शंकर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दुमा गांव के रहने वाले थे. वह ग्राम रक्षा दल के लिए भी काम करते थे. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के सहयोग से धनबाद के कई गांवों में ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा दल बनाया है. शंकर भी शहरपुरा गांव में इस दल के सदस्य थे.

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह अपने घर से शहरपुरा जा रहे थे, तभी अपराधियों ने कब्रिस्तान के पास उनपर छह गोलियां दागी.

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचना देने के कारण शंकर कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बने हुए थे. गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!