गुजरात: संभोग के दौरान परेशान होने पर शेर ने 15 वर्षीय लड़के पर किया हमला

Lion and Lioness Depositphotos_190704922_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गुजरात के जूनागढ़ के गीर अभयारण्य में शेर ने एक 15 वर्षीय लड़के पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल युवक का नाम विक्रम चावड़ा है.

यह घटना शुक्रवार को हुई. विक्रम अपने पशुओं को (बगोया गांव) एक जल स्रोत की ओर ले जा रहा था. उसका गांव, विसावदर तालुका में राजपरा जंगल का हिस्सा है. इस दौरान विक्रम पर एक शेर ने हमला कर दिया. घायल विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

गिर (पश्चिम) के उप वन संरक्षक प्रशांत तोमर ने बताया कि शेर और शेरनी संभोग क्रिया में व्यस्त थे. इसी दौरान, धोखे से विक्रम और अन्य पशुपालक वहां जा पहुंचे. शेर ने विक्रम पर हमला कर दिया. उसने विक्रम पर पीछे से हमला किया. विक्रम घायल हो गया.

जब अन्य पशुपालकों ने शोर मचाया तो शेर पीछे हटा और वहां से भाग गया. शोर सुन वन कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. घायल किशोर को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

विक्रम को काफी चोटें आईं है. शुरूआती इलाज के बाद, चावड़ा को आगे की इलाज के लिए जूनागढ़ नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!