एक घर में मिले 60 सांप, कई सांपों को मार डाला गया फिर भी सांप मिलने का सिलसिला नहीं थमा, PHOTO
पटना । बिहार के रोहतास जिले में एक घर के अंदर करीब 60 जहरीले सांप मिलने से हड़कंप मच गया. सब यह हैरान थे कि इतनी बड़ी संख्या में सांप एक घर में कहा से आ गए. अधिकारियों ने बताया कि रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना अंतर्गत अगरेड खुर्द गांव में बुधवार को कृपा नारायण पांडे के घर में सांप मिले है. इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया.
सबसे पहले कृपा पांडेय और घर के अन्य लोग बाहर निकल आए और फिर उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना दी. पर इससे पहले कि वन अधिकारी मौके पर पहुंचते, परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने अधिकांश सांपों को मार डाला.
सांपों को बचाने की मुहीम चलाने वाले अमर गुप्ता ने कहा, “हमने लगभग 30 सांपों को बरामद किया है जो दीवार के पास शरण लिए हुए थे. हमने दीवार तोड़ कर सांपों को बचाया. इन सांपों को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है.”
कृपा नारायण पांडेय ने कहा, “हम 1955 से यहां रह रहे हैं. यह दो मंजिला इमारत है. हमने पहले ऐसी घटना नहीं देखी है. इसलिए बहुत हैरान हुई.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
