राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन, भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह को अदालत में पेश होना होगा

Brij Bhushan (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख – बृज भूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है.

देश की शीर्ष महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है. छह पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है.

इन्हीं आरोपों के सिलसिले में बृज भूषण को अब कोर्ट ने तलब किया है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दाखिल आरोप पत्र (चार्जशीट) का संज्ञान लेने के बाद बृज भूषण शरण सिंह को समन जारी किया है.

उन्हें 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है.

कोर्ट ने बृजभूषण के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी समन जारी किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!