“…..PM आवास में बिना पत्नी के रहना गलत”

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शादी करने की सलाह देने के कुछ दिनों बाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि जो भी PM हो बिना पत्नी के नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना पत्नी के प्रधानमंत्री आवास में रहना ‘गलत’ है.

लालू ने कहा, “प्रधानमंत्री बिना पत्नी के लोग जो रहते है.. प्रधानमंत्री की कोठी में ये बहुत गलत है. ये खत्म करना चाहिए. जो भी हो वो पत्नी के साथ रहे.”

बता दे कि लालू यादव अपना मेडिकल चेकअप कराने के लिए नई दिल्ली गए है. वह पटना में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे.

लालू यादव की यह टिप्पणी तब आई जब उनसे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के चेहरे और राहुल गांधी को शादी करने की दी गई उनकी पिछली सलाह के बारे में पूछा गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!