मोदी कैबिनेट में फेरबदल की कवायद-पीएम मोदी ने की अमित शाह के साथ मैराथन बैठक

Narendra Modi and Amit Shah IANS

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मैराथन बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार के बाद कभी भी अपने कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार कर सकते हैं.

कैबिनेट में फेरबदल की इसी रूपरेखा पर प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की.

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की यात्रा से लौटने के बाद अमित शाह इस बैठक के लिए सीधे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री आवास पर कई घंटे तक चली बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सरकार के रंग को नया कलेवर देने के तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!