मैच के दौरान आपस में भिड़ गए भारत और पाकिस्तान के खिलाडी, वीडियो वायरल

India Vs Pakistan Football Match June 21 (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

भारत और पाकिस्तान के फुटबॉल खिलाड़ी 2023 SAFF फुटबॉल चैंपियनशिप मैच के दौरान आपस में भिड़ गए.

दरअसल, भारतीय टीम के मैनेजर इगोर स्टीमाक पाकिस्तान के एक खिलाड़ी से फुटबॉल लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान, विवाद छिड़ गया.

मैच अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

स्टीमाक को रेड कार्ड दिखाया गया, जबकि पाकिस्तान के मैनेजर शहजाद अनवर को येलो कार्ड दिखाया गया.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच की बात करे तो इसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया. यह मैच बेंगलुरु में खेला गया.

इस मैच में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें, 16वें और 74वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई. भारत के लिए चौथा गोल उदंता कुमम ने 81वें मिनट में किया.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!