“रावण का हेयरकट ऐसा है जैसा विराट कोहली का….. आदिपुरुष देखकर मन कर रहा था पर्दा फाड़ दूं”

Ravan Adipurush (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

अभिनेता सुनील लहरी, जिन्हें टीवी शो रामायण (रामानंद सागर की रामायण) में “लक्ष्मण” की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, ने हाल में ही रिलीज हुई फिल्म “आदिपुरुष” के बारे में अपनी राय दी है. उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें निराश किया है.

उन्होंने कहा की फिल्म को अलग दिखाने के नाम पर सत्यानाश कर दिया.

उन्होंने कहा कि फिल्म में राम और लक्ष्मण में कोई अंतर ही नहीं है, दोनों एक जैसे दिखते और व्यवहार करते हैं.

उन्होंने कहा, “…. मेघनाद के टैटू है… साथ ही हेयरस्टाइल भी खराब है. रावण का हेयरकट विराट (कोहली) जैसा है. ये शर्मनाक है.”

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी एंगल से यह फिल्म पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आया कि यह फिल्म क्यों बनाई गई है.

सुनील लेहरी ने यह भी कहा कि मैं अपनी संस्कृति का बहुत सम्मान करता हूं और इसका एक हिस्सा होने के नाते मुझे लग रहा था कि मैं पर्दा फाड़ दूं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!