दूल्हे को दहेज मांगना पड़ा महंगा, दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल

Pratapgarh (1)
The Hindi Post

प्रतापगढ़ | दहेज मांगना एक दूल्हे और उसके परिवार वालों को भारी पड़ गया. दरअसल, यूपी के प्रतापगढ़ में दूल्हे और उसके घर वालों ने दुल्हन पक्ष से कथित तौर पर दहेज की मांग कर दी.

इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई. इसके बाद, दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया.

इस दौरान भी दोनों पक्ष बहस करते रहे. वही दूल्हा अमरजीत वर्मा पेड़ से बंधा रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हे के दोस्तों ने लड़की के परिवार वालों से दुर्व्यवहार किया.

बाद में मांधाता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया.

एसएचओ मांधाता ने कहा, “दूल्हे के दोस्तों ने बदसलूकी की थी जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी. इस दौरान दूल्हे अमरजीत ने दहेज की मांग कर डाली थी.”

एसएचओ ने आगे कहा कि दोनों परिवारों के बीच समझौता करने की कोशिशें जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!